बेगुसराय, जुलाई 13 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) का सदस्यता अभियान जिले के विभिन्न गांवों में लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को सदर प्रखंड के कुशमौत गांव में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने राशन, जमीन, आवास और पेंशन सहित कई जनसमस्याओं को उठाया तथा इनके समाधान की मांग की।

जनसमस्याएँ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में गरीब परिवारों का नाम राशन कार्ड सूची से काटा जा रहा है, जिससे जरूरतमंद परिवार खाद्यान्न से वंचित हो रहे हैं। वहीं मक्का अनुसंधान संस्थान के निकट वर्षों से बसे गरीब परिवारों को उजाड़ने की कोशिश की जा रही है। लोगों ने बताया कि कई गरीबों को वर्षों पहले जमीन का पर्चा तो मिला, लेकिन...