बेगुसराय, नवम्बर 3 -- Begusarai News: बीहट। कृषक दल के अध्यक्ष रामपुकार ठाकुर ने राज्यपाल को पत्र भेजकर सरकारी स्तर से आलू की खरीद शुरू करवाने की मांग की है। श्रीठाकुर ने राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा है कि आलू की दर दिनों दिन गिर रही है। ऐसी स्थिति में कोल्ड स्टोरेज का किराया जमा कर आलू निकालना आलू उत्पादक किसानों के लिए संभव नहीं है। आलू उत्पादक किसानों ने गत वर्ष सेठ साहूकारों से कर्ज लेकर आलू की खेती की थी लेकिन आलू उत्पादक किसानों के समक्ष आर्थिक संकट आ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...