बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- हर्रख मध्य विद्यालय में चोरी की घटना Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मध्य विद्यालय में शुक्रवार की रात चोरों ने दो कमरे से आठ बेंच व तीन पंखे की चोरी कर ली। शनिवार को शिक्षकों के अलावा बच्चों के आने के करीब नौ बजे स्कूल पहुंचने के बाद चोरी की घटना की जानकारी मिली। स्कूल में चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच की। सरकारी मध्य विद्यालय में एक माह के अंदर चार बार की चोरी की घटनाएं घटना व उसका खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल तो उठना लाजिमी है। एचएम मल्लिका कुमारी ने बताया कि शनिवार को स्कूल आने पर शिक्षक व बच्चों ने जानकारी मिली कि स्कूल में चोरी हो गयी। जब वह स्कूल पहुंची तो अन्य शिक्ष...