Begusarai News: सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक, औपचारिक ड्रेस अनिवार्य
बेगुसराय, नवम्बर 1 -- Begusarai News: नावकोठी, संवाददाता। बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के जींस-टीशर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में अनुशासन, शालीनता और गरिमापूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किया है। निदेशक प्रशासन विजय कुमार पाण्डेय की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के आलोक में सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी विद्यालयों में अनौपचारिक परिधान पहनकर पहुंच रहे हैं। वहीं, स्कूल परिसर में नृत्य, डीजे और डिस्को जैसी गतिविधियों के आयोजन से शैक्षणिक माहौल प्रभावित होने की बात भी सामने आई थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.