Begusarai News: समुद्र में डूबे युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- Begusarai News: बीहट। उड़ीसा के पुरी समुद्र तट पर डूबे युवक का शव पपरौर पहुंचते ही परिजनों के क्रंदन से कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से पूरे मुहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। एक ही मुहल्ले के तीन युवकों की डूबने से हुई मौत से पूरे मुहल्ले में शोक की लहर है। पुरी समुद्र तट पर रील बनाने के क्रम में 7 अक्टूबर को पपरौर के तीन युवक तेज लहर में बह गये थे जिसमें से मो. जसीम के 20 वर्षीय पुत्र मो. आमिर का शव अगले दिन बरामद होने के बाद परिजन शव को लेकर शनिवार को अपराह्न तीन बजे पपरौर पहुंचे। पपरौर के मो. इमरान ने बताया कि उसके भाई शहनवाज तथा मो. कासिफ का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है। बता दें कि मजदूरी करने उड़ीसा गये पपरौर के तीन युवक पुरी समुद्र तट पर रील बना रहे थे और उसी दौरान समुद्र की तेज लहर में तीनों बह गये। (नि.सं....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.