बेगुसराय, सितम्बर 2 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड बरौनी द्वारा सात निश्चय-03 योजना के तहत गठित दुग्ध सहयोग समितियों के अध्यक्ष व सचिवों के क्षमता संवर्धन और प्रशिक्षण के उद्देश्य से बुधवार को रतन बभनगामा दुग्ध सहयोग समिति में समिति संचालन व पशु प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार ने दुग्ध उत्पादक किसानों के कल्याण, आय वृद्धि व आर्थिक सशक्तीकरण के लिए दुग्ध संघ द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों की जानकारी पर फोकस किया। उन्होंने किसानों को संघ की बायोगैस योजना, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, सेक्स सॉर्टेड सीमेन सहित अन्य किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक दुग्ध उत्...