बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: नावकोठी। थाने के समसा गांव वार्ड संख्या 05 से 55 वर्षीय मनोरंजन राय उर्फ भृगु राय शनिवार की दोपहर के बाद से लापता हैं। परिजनों ने बताया कि घर से निकल कर भगवती स्थान में बैठे हुए थे। वे दिमागी तौर पर बीमार हैं। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया किन्तु कहीं पता नहीं चला। थाने में उनके गुम होने की सूचना देकर खोजबीन करने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...