बेगुसराय, जुलाई 10 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। समसा डाकघर परिसर में शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता शाखा डाकपाल कंचन कुमारी ने की।

शिविर की जानकारी शिविर में ग्रामीणों को डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं, डिजिटल भुगतान व्यवस्था और आधार संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान आरडी, टीडी, बचत, सुकन्या योजना तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते खोलने के साथ आधार कार्ड बनाने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई।

डिजिटल पेमेंट की सुविधा कार्यक्रम में पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में लेन।देन तेजी से डिजिटल हो रहा है और बदलते परिवेश के अनुरूप डाकघर को भी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा गया है। डाकघर में डिजिटल पेमेंट व्यवस्था लागू हो चुकी है, जिससे लोगों को जमा-निकासी और अन्य वित्तीय सेवाओं में आसानी हो रही है।...