Begusarai News: सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित हो: जिलाधिकारी
बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा डीएम रिची पांडेय ने की। डीएम ने निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर एएमएफ (न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं) की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। यह सत्यापित करने का निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्र भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर स्थित हों। यदि किसी मतदान केंद्र पर इस संबंध में कोई समस्या या कठिनाई हो तो इसकी जानकारी अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.