बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: बीहट। बीहट नगर परिषद के 50 से अधिक सफाईकर्मियों को उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने अंगवस्त्र प्रदान किया। उपमुख्य पार्षद ने बताया कि सावन महीने में सिमरिया धाम से लेकर जीरोमाइल तक कांवरिया पथ पर साफ-सफाई के कार्य में लगे 50 से अधिक सफाईकर्मी अहर्निश अपनी सेवा देकर कांवरिया पथ को साफ सुथरा रख रहे हैं। सफाईकर्मी समाज को स्वच्छ रखने में महती भूमिका निभा रहे हैं। सफाईकर्मियों को नगर की स्वच्छता व्यवस्था का नायक बताते हुए उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी पूरी निष्ठा के साथ कांवरिया पथ की साफ-सफाई में लगे हुए हैं। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सात दिन बाद शुरू हुआ कूड़ा उठाव, शहर साफ होने में लगेंगे चार दिन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...