बेगुसराय, नवम्बर 3 -- Begusarai News: छौड़ाही। प्रखंड क्षेत्र के करीब 105 सरकारी विद्यालयों में साफ-सफाई का काम करने वाले सफाईकर्मियों को पिछले आठ माह से मजदूरी नहीं मिली है। मजदूरी का भुगतान नहीं होने से सफाई कार्य में लगे कर्मियों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। दुर्गापूजा के बाद अब दीपावली और छठ महापर्व भी फीका रहने की आशंका है। सफाई कार्य का जिम्मा संभाल रहे राजू मल्लिक ने बताया कि उनके माध्यम से प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों और बीआरसी में साफ-सफाई का काम कराया जाता है लेकिन पिछले आठ महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में रसोइयों की दिवाली फीकी; बाल गोपाल योजना का पैसा 15 महीने से अटका समय पर भुगतान नहीं होने से सफाईकर्...