बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल करने व न्यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति करने की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। मांग की पूर्ति नहीं होने पर दिया उग्र आंदोलन अल्टीमेटम दिया। विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि अल्ट्रासाउंड सेवा के नहीं होने से गरीब मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट अल्ट्रासाउंड में जाकर 800 से Rs.1000 खर्च करना उनके लिए बहुत मुश्किल होता है। अल्ट्रासाउंड के अभाव में गरीब मरीज कई गंभीर बीमारियों के शिकार बन जाते हैं। न्यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होने से दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को सदर अस्पताल में कोई सुविधा नहीं म...