बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- Begusarai News: बछवाड़ा। लोहिया विचार मंच की ओर से शुक्रवार को बैंक बाजार बछवाड़ा स्थित शहीद पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मौके पर लोहिया विचार मंच के अध्यक्ष सह सेवानिवृत शिक्षक अरुण कुमार राय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। वे सदा जीवन व उच्च विचार के साक्षात प्रतिमूर्ति थे। उनके विचारों को जीवन में उतारने की जरूरत है। लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर फूल व माला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे महात्मा गांधी स्थानीय साहित्यकार विद्यासागर ब्रह्मचारी, सरोज चौधरी, विकास साह, शैलेंद्र क...