Begusarai News: सड़क हादसे में जख्मी की इलाज के दौरान मौत
बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी मंझौल पंचायत तीन निवासी 62 वर्षीय रामविलास सहनी की मौत इलाज के दौरान गुरुवार की शाम हो गई। वह 21 अक्टूबर को जयमंगलागढ़ से मछली पीटकर लौट रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय-गढ़पुरा पथ पर तिमुहानी आईटीआई कॉलेज के समीप ई-रिक्शा पलटने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल लाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.