बेगुसराय, सितम्बर 12 -- Begusarai News: गढहरा(बरौनी)। बरौनी नगर परिषद अंतर्गत बारो क्षेत्र की घनी आबादी वाले क्षेत्र में सड़क पर जलजमाव से लोग त्रस्त हैं। वार्ड संख्या 30 और 31 में महीनों से नारकीय स्थिति बनी हुई है। जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी के बिहार कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणधीर कुमार साह ने कहा कि इस समस्या को लेकर दोनों वार्डों के पार्षद अशोक ठाकुर और मो. दिलशाद के साथ ही मुख्य पार्षद सहित कई लोगों से गुहार लगाई लेकिन निदान नहीं निकला है। उन्होंने ने जिलाधिकारी से इस ओर पहल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...