Begusarai News: सड़क पर गंदा पानी बहाने के कारण बने गड्ढे दे रहे हादसों को निमंत्रण
बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: मंझौल। एक संवाददाता मंझौल बखरी पथ पर नावकोठी एवं मंझौल थाना सीमा के पास सड़क पर पानी बहने के बने गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। लोगों के अनुसार वर्षों से एक निजी स्कूल एवं एक अन्य व्यक्ति के द्वारा सड़क पर लगातार गंदा पानी बहाया जा रहा है। सड़क पर पानी बहने के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन लोगों के द्वारा सोख्ता नहीं बनाया गया है एवं गैर जिम्मेदारी व लापरवाही से लगातार बरसों से सड़क पर पानी बहाया जा रहा है। बार-बार मरम्मत करने के बाद भी जल जमाव के कारण सड़क बार-बार यहां पर टूट रहा है। बाइक एवं वाहन चालकों को सड़क पर गड्ढे से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के गड्ढे खतरों को आमंत्रण दे रहे हैं। यह सड़क काफी व्यस्ततम है। गड्ढों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.