बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल पंचायत-04 के सिउरी गांव स्थित वार्ड संख्या-05 में उर्दू मकतब के पास सड़क पर गंदा पानी बहने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलजमाव के कारण आने-जाने वाले लोगों के साथ विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय मो.अशरफ खान एवं मो. जाकिर हुसैन ने बताया कि सड़क के दोनों ओर बनी नालियों में लोगों द्वारा मिट्टी भरी बोरियां डालकर नालियों को जाम कर दिया गया है। नालियां जाम रहने के कारण पानी पुलिया से होकर नहीं निकल पाता है और ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: सड़क मार्ग पर जमाव से राहगीरों सहित छात्रों को परेशानी ग्रामीणों ने बताया कि उर्दू मकतब के समीप सड़क पर गंदा पानी बहने से बच्चों को विद...