बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: मंझौल। चेरियाबरियारपुर प्रखंड कार्यालय से सीएचसी तक जाने वाली सड़क की चौड़ाई कम रहने के कारण एंबुलेंस को गुजरने में परेशानी हो रही है। प्रभारी डॉ. अजीत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सड़क की चौड़ाई कम रहने के कारण एंबुलेंस के पास अन्य कोई वाहन आने से क्रॉसिंग में परेशानी होती है तथा हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...