Begusarai News: सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। राजकीयकृत किसान प्लस टू विद्यालय तारा बरियारपुर में मंगलवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सखी वार्ता कार्यक्रम भी हुआ। इसमें छात्राओं को महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी सीडीपीओ नितेश कुमार, बाल विकास निगम के कर्मी राजकुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक,वीणा कुमारी, संजीत कुमार द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, साईबर क्राईम, चाईल्ड हेल्पलाईन नं.-1098, महिला हेल्प लाईन नं.-181, साईबर क्राईम टॉल फ्री नं.-1930...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.