Begusarai News: सकरवासा पंचायत में भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन
बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: मंझौल। चेरिया बारीयारपुर प्रखंड अंतर्गत सकरबासा पंचायत में अष्टयाम के समापन के बाद मंगलवार को कलश शोभा यात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल था। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु सहभागी बने और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उल्लास का वातावरण छा गया। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों से वातावरण गूंज उठा। यह भी पढ़ें- 30 किमी पदयात्रा कर झारखंडधाम में किया जलाभिषेक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.