बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। बाइक सवार मंगलवार की संध्या सागी चौक से गोसाई मठ जाने वाली मुख्य ग्रामीण सड़क पर बक्सन टोला के समीप दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर एक किशोरी से मोबाइल लूट लिया। मोबाइल लूटकर बदमाश रोसड़ा की ओर भाग निकले। पीड़ित किशोरी की पहचान सागी पंचायत के गोसाई मठ गांव के अकलू महतो की पुत्री ललिता कुमारी के रूप में की गई। पीड़ित किशोरी ने बताया है कि वह सीएसपी से रुपए निकालने सागी चौक गई हुई थी परन्तु सीएसपी बंद रहने से रुपए नहीं निकाल पाई। वह पैदल ही अपनी मौसी की लड़की के साथ अपने घर जा रही थी। तभी रोसड़ा की ओर से पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उसके हाथ से मोबाइल लूट लिया और भाग गया। घटना की जानकारी पाकर जुटे स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। घटनास्थल प...