बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी जंक्शन पर पर्व त्योहारों को लेकर परदेशियों का लौटना युद्धस्तर से जारी है। भीड़ बढ़ जाने से सहयोग को लेकर रेलकर्मियों द्वारा संवेदक कर्मियों से समन्वय बनाया गया है। इसमें सफाई कर्मी, ट्रेनों में पानी भरने वाले कर्मियों सहित अन्य कर्मी को भी शामिल किया गया है। नतीजतन द्रुतगामी ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कर्मियों द्वारा अपने कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...