बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: सिमरिया धाम। चकिया थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद गांव में बुधवार को संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव चकिया थाना की पुलिस ने बरामद किया है। चकिया थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मृतक गंगा प्रसाद निवासी जितेंद्र राय के 19 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। हालांकि युवक की मौत फांसी लगने से होने की चर्चा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...