Begusarai News: संत की संगति से डाकू रत्नाकर का भी जीवन परिवर्तन हो गया: महर्षि चिदात्मन
बेगुसराय, नवम्बर 3 -- Begusarai News: सिमरिया धाम, एक संवाददाता। अगर आपको सच्चे संत का दर्शन हो जाए या उनका सानिध्य मिल जाए तो आपके जीवन के सारे अंधकार मिट जायेंगें। उक्त बातें राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम के सर्वमंगला सिद्धाश्रम में ज्ञानमंच से मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा व कार्तिक महात्म्य का प्रवचन करते हुए महर्षि चिदात्मन जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि अभी आप मार्कंडेय पुराण कि एक झांकी का दर्शन और श्रवण कर रहे हैं और इसी मार्कंडेय पुराण से दुर्गा सप्तशती में सात सौ मंत्र लिया गया है। इसमें नौ हजार श्लोक है जो कोई भी पुण्यात्मा इसे अपने जीवन पर उतारते हैं उसके सारे मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं और उसके सारे अभीष्ट की सिद्धि पूर्ण होती है और साथ ही साथ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष कि भी प्राप्ति होती है।उन्होंने श्रद्धालुओं से बात करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.