Begusarai News: संतोषी माता मंदिर का स्थापना दिवस मना
बेगुसराय, अगस्त 22 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। बीहट नगर परिषद के वार्ड संख्या 4 ठकुरीचक गढ़हरा स्थित संतोषी माता मंदिर का 42वां स्थापना दिवस शुक्रवार की शाम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने किया। कहा कि संतोषी माता का यह पावन धाम क्षेत्र वासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मौके पर बलिराम बिहारी ग्रुप द्वारा देवी जागरण की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में रणजीत कुमार, पुट्टू झा, मुरारी कुमार, हरिनंदन कुमार, चंदन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.