बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: फोटो- बखरी अनुमंडल के स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी निकालते स्कूली बच्चे बखरी। निज संवाददाता बखरी अनुमंडल का स्थापना दिवस रविवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभातफेरी, विचार गोष्ठी और जरूरतमंद महिलाओं के बीच धोती-साड़ी वितरण समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में अनुमंडल की स्थापना के लिए हुए जनसंघर्ष, क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

प्रभातफेरी में स्कूली बच्चों की भागीदारी *प्रभातफेरी में शामिल हुए स्कूली बच्चे* स्थापना दिवस पर सुबह अंबेडकर चौक से प्रभातफेरी निकाली गई। इसका नेतृत्व एसडीएम सन्नी कुमार सौरव और एसडीपीओ कुंदन कुम...