Begusarai News: संकुलस्तरीय कला उत्सव: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बेगूसराय कई विधाओं में अव्वल
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बेगूसराय में आयोजित दो दिवसीय संकुलस्तरीय कला उत्सव का बुधवार को ज्ञान, संस्कृति, लोकपरंपरा और रचनात्मकता से ओत-प्रोत वातावरण में भव्य समापन हुआ। उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न कला विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, मौलिकता और सृजनात्मक अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। गायन, वादन और दृश्य कला की विविध प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों एवं निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। दृश्य कला के अंतर्गत संकुल के 21 जवाहर नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने पेंटिंग, मूर्तिकला, खिलौना निर्माण तथा स्थानीय शिल्प की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। विशेष बात यह रही कि प्रतिभागियों ने निर्णायकों के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.