बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- Begusarai News: लाखो। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के बेगूसराय सेवाकेंद्र की ओर से सोमवार को जीडी कॉलेज ग्राउंड में नव देवियों की भव्य चैतन्य झांकी का शुभारंभ हुआ। मौके पर आध्यात्मिक प्रवचन, कैंडल लाइटिंग और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेवाकेंद्र प्रभारी बीके कंचन ने कहा कि परमात्मा की याद और श्रेष्ठ गुणों को अपनाकर काम, क्रोध, लोभ, मोह व अहंकार पर विजय पाई जा सकती है। कार्यक्रम में उपमेयर अनीता देवी समेत नौ प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया। झांकी के दर्शन, आरती और प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...