बेगुसराय, सितम्बर 29 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। श्री राधा कुंज बिहारी मठ, बेगूसराय की ओर से आगामी चार अक्टूबर को सियाराम दास सरोवर, रतनपुर में आयोजित होने वाले श्री राधा-कृष्ण नौका विहार कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह वर्तमान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव को आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को पटना में मठ से जुड़े पल्लव कुमार, सौरभ कुमार सिप्पी एवं डॉ. ब्रजेश कुमार ने मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन के उद्देश्य की जानकारी भी मंत्री को दी। मठ की ओर से बताया गया ...