बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर उत्तरी तेघड़ा के पकठौल में भी भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेघड़ा में मेला को लेकर जो उत्साह है वही उत्साह पकठौल और आसपास के लोगों में भी है। उपेन्द्र मेहता ने बताया कि यहां कई वर्षों से मेला का आयोजन किया जाता है। यह इस क्षेत्र के लिए गौरव है। तैयारी अब अंतिम चरण में हैं। जगह जगह झूले और मीना बाजार भी लगाए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...