बेगुसराय, जुलाई 23 -- Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव में विगत 17 जुलाई से शुरू श्री मद भागवत कथा का समापन गुरवार को हो गया। इस मौके पर बृंदावन से आए कथावाचक सुशील माधव दास को कार्यक्रम के आयोजक राम लखन दास द्वारा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण राजेंद्र महतो ,हीरा महतो, पूर्व मुखिया बाबू प्रसाद यादव,सेवानिवृत शिक्षक राम कृष्ण पोद्दार ,राम जीवन पंडित ,अरुण मुंशी ,राम चंद्र पंडित आदि ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन से पूरा गांव का वातावरण भक्तिमय रहा। इस कार्यक्रम दौरान क्षेत्र के लोगों ने भक्तिरस की धारा में डुबकी लगाई और इसका आनंद उठाया। समापन कार्यक्रम में कथावाचक ने कहा कि मिथिला की पावन धरती पर आकर भागवत कथा सुनाने का उन्हें सौभाग्य मिला। यह उनके लिए अत्यंत गौरव की...