Begusarai News: श्रीमदभागवत देव दुर्लभ कथा: पंडित रामउदय झा
बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- Begusarai News: बीहट। सिमरिया धाम राजकीय कल्पवास मेला क्षेत्र में प्रवचन करते हुए कथा व्यास पंडित रामउदय झा ने कहा कि श्रीमदभागवत देव दुर्लभ कथा है। परमात्मा से जुड़कर ही कोई व्यक्ति पूर्णता को प्राप्त कर सकता है। मेला क्षेत्र के सेक्टर छह स्थित श्रीकृष्ण देव संत सेवा शिविर में हो रहे श्रीमदभागवत कथा के दूसरे दिन वुधवार को कथा व्यास ने कहा कि भगवान की भक्ति निष्काम व निष्कपट होगी तभी परमात्मा की कृपा भक्त पर होगी। मुकेश झा, राधा कुमारी अपनी टीम के साथ कथा व्यास को संगीतमयी कथा कहने में सहयोग कर रहे हैं। मौके पर महंत ललित दास, महंत गोविंद दास, राधा मोहन चौधरी, अमरनाथ झा समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.