बेगुसराय, सितम्बर 2 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। मल्हीपुर गोलंबर पर बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद कांस्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर बुधवार को बिहार केसरी श्रीबाबू प्रतिमा निर्माण समिति के संयोजक एवं पूर्व उपमुख्य पार्षद राजीव रंजन, सह संयोजक अधिवक्ता विकास कुमार आजाद, पूर्व मुख्य पार्षद जवाहर भारद्वाज, कोषाध्यक्ष जयंत कुमार, गढ़पुरा नमक सत्याग्रह के राजीव कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने बुधवार को डीएम रिची पांडे से मुलाकात कर आवेदन सौंपा।

प्रतिमा स्थापना की मांग प्रतिनिधिमंडल ने छह लेन पुल एवं राजेंद्र सेतु के मुहाने पर स्थित मल्हीपुर गोलंबर पर श्रीबाबू की प्रतिमा स्थापित करने के साथ स्थल को विकसित कर 'प्रेरणा स्थल' बनाने की मांग की। डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में सकारात्मक पहल करते हुए ...