बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- महिला कॉलेज में केवाईपी राशि गबन का आरोप Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में कौशल विकास केंद्र की 21 लाख की राशि में गड़बड़ी का मामला गरमा गया है। एबीवीपी व एआईएसएफ ने अलग अलग प्रदर्शन कर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच के लिए नगर थाने की पुलिस भी पहुंची। प्राचार्य डॉ. विमल कुमार ने आवेदन देकर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की। आवेदन में धीरज कुमार पर एसके महाविद्यालय केवायपी के नाम से फर्जी बैंक खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खुलवाने का आरोप है। संचालक पर केवायपी डैश बोर्ड से छेड़छाड़ कर सरकार से प्राप्त 21 लाख की अनुदानित राशि के गबन का भी आरोप लगाया गया है। मामले में लापरवाही और कार्रवाई में देरी को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महिला कॉल...