बेगुसराय, सितम्बर 7 -- Begusarai News: नावकोठी। पीरनगर-गम्हरिया में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मेले में सोमवार को माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल पहसारा के बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को और जीवंत बना दिया। झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान दर्शक भाव-विभोर हो उठे। स्कूल के बच्चों ने प्राचार्य इंजीनियर गुलशन कुमार,शिक्षक मनोज कुमार, बबिता कुमारी, सोनी और जूही के नेतृत्व में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बच्चों की प्रस्तुति के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजे विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक अदाओं और प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मेले में मौजूद लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में सत्यम,शिव...