बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण पूजा समिति पहसारा पश्चिम के सौजन्य से 6 सितंबर को जिलास्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मैराथन पहसारा बभनगामा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर सिसौनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 15 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 7100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को 1100-1100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा दे...