बेगुसराय, अगस्त 8 -- Begusarai News: बीहट। बीहट के मां विषहरी मंदिर श्रीकृष्ण पूजा समिति की बैठक में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर विमर्श किया गया। समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने बताया कि 4 से 11 सितंबर तक इस बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला का आयोजन होना है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रीमद् भागवत कथा भी होनी है। आठ दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला की तैयारी शुरू कर दी गई है। मौके पर मनोज कुमार सिंह, मां विषहरी मंदिर के पुजारी राजो बाबा, रंजीत चौधरी, कुमोद कुमार समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...