बेगुसराय, अगस्त 17 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने प्रखंड के परोरा गांव स्थित सुप्रसिद्ध आलोक धाम में शिवलिंग पर जलार्पण कर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं व कांवरियों द्वारा लगाये जा रहे बोल-बम के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। श्रद्धालुओं ने परोरा गांव स्थित माँ चंडिका मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। जलार्पण को लेकर श्रद्धालुओं के जत्थे ने क्षेत्र के अलग-अगल घाटों पर गंगा स्नान किया और पवित्र गंगाजल भर कर आलोक धाम सहित अलग-अलग शिवालयों के लिए रवाना हुए। सोमवारी को लेकर गंगा स्नान व पवित्र गंगाजल भरने को लेकर गंगा घाट जाने वाली मुख्य सड़कें दिनभर व्यस्त रहीं और मेले जैसा नजारा रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : तीसरी सोमवारी पर धनकुंडनाथ स...