Begusarai News: शौच के लिए निकले बुजुर्ग की डूबने से मौत
बेगुसराय, सितम्बर 7 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित सादीपुर गांव में रविवार की रात शौच के लिए घर से निकले एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. जहुरी तांती के 65 वर्षीय पुत्र रामवरण तांती के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामवरण तांती रविवार की रात शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान किसी तरह पानी में डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों के सहयोग से तलाश किए जाने के बाद उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.