Begusarai News: शौच करने के बहाने बंदी फरार
बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: गढ़़पुरा। स्थानीय थाना से शनिवार को एक आरोपित फरार हो गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बंदी ने कहा कि उसे शौच जाना है तो उसकी हथकड़ी खोल कर उसे शौच के लिए भेजा गया। उस समय गढ़़पुरा थाने में शांति समिति की बैठक चल रही थी। इसी मौके का फायद उठाकर उक्त बंदी भाग गया। बताया कि रजौड़ गांव से शराब की सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.