Begusarai News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन मवेशियों की मौत
बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- Begusarai News: बरौनी। मालती गांव में शुक्रवार अहले सुबह शार्ट शर्किट से आग लगने से तीन मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा पशुशाला में रखे पशुचारा सहित अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गए। घटना के समय लोग गहरी नींद में सोये थे। जब तक लोग जागे तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। लोगों द्वारा इसकी सूचना तेघड़ा व बरौनी दमकल विभाग को दी गई। दमकल पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। पशुशाला के मालिक मालती निवासी मधुसूदन मिश्र ने इस घटना में पांच लाख की क्षति होने की बात बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.