Begusarai News: शॉर्ट सर्किट से ज्वेलर्स दुकान में लगी भीषण आग
बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी बाजार स्थित शिव मंदिर के समीप मंगलवार शाम करीब सात बजे शॉर्ट सर्किट से संजय ज्वेलर्स दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान से उठती आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दुकान का फर्नीचर, टेलीविजन, सीसीटीवी कैमरा, खाता-बही, नकदी तथा करीब ढाई सौ ग्राम चांदी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानों के भी इसकी चपेट में आने की आशंका थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.