Begusarai News: शीतला मंदिर में कुंवारी कन्याओं को कराया ज्योनार
बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- Begusarai News: बीहट। दुर्गापूजा के उपरांत बीहट नगर परिषद के वार्ड 21 जलेलपुर माता शीतला मंदिर में शनिवार को 551 कुंवारी कन्याओं को ज्योनार कराया गया। मंदिर के महंत श्रीमहेश दास जी महाराज समेत मंदिर समिति के अन्य सदस्यों के द्वारा कुंवारी पूजन के उपरांत ज्योनार कराया गया। कुंवारी कन्याओं को चुनरी तथा भोजन दक्षिणा भी दिये गये। मौके पर कन्हैया कुमार, रामहित सिंह, निशांत, गुलशन, हर्ष राज, रमेश, गौतम समेत अन्य मौजूद थे।(नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.