Begusarai News: शिविर में हुई दिव्यांग स्कूली बच्चों की जांच
बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। बीआरसी भवन नावकोठी में मंगलवार को स्कूली दिव्यांग बच्चों के प्रमाणीकरण एवं जांच के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 6 से 18 वर्ष आयुवर्ग के 35 दिव्यांग स्कूली बच्चों की मेडिकल टीम के सदस्यों द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान ट्राई साइकिल के लिए छह तथा श्रवण यंत्र के लिए दो दिव्यांग बच्चों को चिह्नित किया गया। वहीं सात अस्थि दिव्यांग, आठ दृष्टिबाधित, छह श्रवण दिव्यांग (मूक-बधिर) तथा छह मानसिक दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। संबंधित बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी की गई। मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्कर कुमार, नेत्र सहायक सुनीत कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट संजीव कुमार, सहायक ऑडियोलॉजिस्ट दिव्या कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.