बेगुसराय, अगस्त 5 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर में दिव्यांग छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन सह जांच शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें ऑडियोलॉजिस्ट अंकिता कुमारी द्वारा 5 श्रवण वाधित बच्चों की जांच की गई। कई ऐसे बच्चे भी है जिन्हें कम सुनाई देता है एवं स्पीच थेरापी की जरूरत है। शिविर में जिन बच्चों को स्पीच थेरापी की आवश्यकता है उसे डे केयर सेंटर पर जाने की सुझाव दिया गया।

फिजियोथेरेपी जांच हाथ एवं पैर से दिव्यांग बच्चों को फिजियोथेरेपिष्ट डॉ. संजय कुमार द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान 6 बच्चे को ट्राई-साइकिल उपलब्ध करायी जाएगी। समावेशी शिक्षा अंतर्गत कार्यरत शिवनाथ कुमार द्वारा बताया गया कि जिले अन्तर्गत सभी 26 पीएम श्री विद्यालय में जांच शिविर का आयोजन किया गया। सभी दिव्यां...