Begusarai News: शिलान्यास: गढ़हरा वार्ड18 में होगा सड़क सह नाला निर्माण
बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बीहट नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गढ़हरा वार्ड18में गुरुवार को पीसीसी सड़क सह नाला निर्माण के लिए शिलान्यास कार्य हुआ।इस मौके पर मुख्य पार्षद बबीता देवी,वार्ड 18के पार्षद बबीता देवी,अरुण रजक, गोपीनाथ साह, राजकुमार सिंह आदि ने नारियल फोड़ कर विधिवत शिलान्यास किया। वार्ड पार्षद ने बताया कि मो कलीमुद्दीन के घर से दोरिक पासवान के घर तक प्राक्कलित राशि 8लाख 54हजार 550रुपए की लागत से यह बनवाया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.