Begusarai News: शिक्षिका के निधन पर दी श्रद्धांजलि
बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- Begusarai News: भगवानपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबेडकरनगर, संजात में कार्यरत विशिष्ट शिक्षिका रंजू कुमारी के असामयिक निधन से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे पति धीरज कुमार, पुत्र ओम शक्ति और दो पुत्रियों सुहानी झा एवं सुप्रिया झा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके ससुर रामनरेश झा उर्फ डॉ. नमूना झा वर्तमान में संजात पंचायत के उपमुखिया है, जबकि सास प्रभा देवी पंचायत की पूर्व मुखिया रह चुकी हैं। उनके निधन पर प्रखंड के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.