बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत शिक्षा सेवक तालीमी मरकज कर्मियों का चार माह से मानदेय लंबित रहने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मियों के अनुसार जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर 2026 का मानदेय अब तक नहीं मिला है। लगातार चार माह से भुगतान नहीं होने के कारण कर्मियों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। शिक्षा सेवकों का कहना है कि वे शिक्षा विभाग से जुड़े दायित्वों का नियमित रूप से निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई और परिवार के बीमार सदस्यों के इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार रजक ने सरकार से जल्द लंबित मानदेय का भुगतान कर...