बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक संचालन में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जिलाधिकारी के निर्देश पर बेगूसराय के जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने प्रदान किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना एवं डीपीओ समग्र शिक्षा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सम्मानित शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र में सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों की सूची में प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार का नाम शामिल किया गया। अहमदपुर स्थित विद्यालय की शैक्षणिक यात्रा भी उल्लेखनीय रही है। वर्ष 2007 में विद्यालय की...