बेगुसराय, नवम्बर 1 -- Begusarai News: लाखो। शिक्षाविद, सेवानिवृत्त शिक्षक नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता विष्णुदेव झा का रविवार को शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लोहियानगर सरकारी विद्यालय के संस्थापक तथा अराजपत्रित शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। लहेरी धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति में लगातार 40 वर्षों तक सह कोषाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई। विष्णुदेव सोशलिस्ट पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे। उन्होंने रामजीवन सिंह एवं रामविलास पासवान के साथ जेल भरो आंदोलन में भी भाग लिया था। वे अपने क्षेत्र में निर्विवाद, कर्मठ एवं स्वच्छ छवि के सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रतिष्ठित थे। उनके निधन पर नगर विधायक कुंदन कुमार, प्रमोद मनवंश, नीरज स्वामी, र...